12वीं के बाद का समय हर छात्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, खासकर उन छात्रों के लिए जिन्होंने विज्ञान (PCM: Physics, Chemistry, Mathematics) विषय चुना हो। इस स्टेज पर सही निर्णय लेना करियर को सही दिशा देने के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन सवाल उठता है कि *”12वीं के बाद क्या करें?”* तो आइए इन सवाल का जवाब को विस्तार से जानते हैं।
—12th Ke Baad Kya Kare Science Student (PCM)
*इंजीनियरिंग:
PCM छात्रों के लिए पहली पसंद*
PCM छात्रों के लिए इंजीनियरिंग सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जो कई संभावनाओं से भरा हुआ है।
1. *B.Tech/B.E.
(बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी/इंजीनियरिंग):*
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाने के लिए आपको JEE Main और JEE Advanced जैसी परीक्षाएं पास करनी होती हैं। जिनकी प्रमुख ब्रांचेज़ हैं:
– कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
– मैकेनिकल इंजीनियरिंग
– इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
– सिविल इंजीनियरिंग
– इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन
2. *संबंधित कोर्सेस:*
यदि आप JEE नहीं देना चाहते हैं, तो कई निजी और राज्य स्तरीय यूनिवर्सिटीज भी इंजीनियरिंग कोर्स प्रदान करती हैं, जैसे:
– VIT
– SRM
– मणिपाल यूनिवर्सिटी
—
*डिफेंस और NDA*
PCM छात्रों के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यदि आपका सपना है कि आप भारतीय सेना, वायुसेना, या नौसेना में शामिल हों, तो आप NDA की परीक्षा दे सकते हैं।
*योग्यता:*
– 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स पास होना चाहिए।
– फिजिकल फिटनेस का अच्छा स्तर जरूरी है।
– उम्र सीमा: 16.5 से 19 साल।
—
*इंटिग्रेटेड कोर्सेस: B.Sc + M.Sc*
यदि आपको रिसर्च में रुचि है, तो आप बी.एससी. और एम.एससी. का इंटीग्रेटेड कोर्स कर सकते हैं।
– *जैसे कि IISER (Indian Institutes of Science Education and Research)और **NISER (National Institute of Science Education and Research)*
ये संस्थान रिसर्च के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं।
—
*कॉमर्शियल पायलट ट्रेनिंग*
जो छात्र एविएशन में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए आपको कुछ प्रमुख उड़ान स्कूलों से ट्रेनिंग लेनी होती है। हालांकि, यह कोर्स महंगा हो सकता है, लेकिन इसमें करियर के बेहतरीन अवसर मिलते हैं।
*टॉप इंस्टीट्यूट्स:*
– इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स
– CAE Oxford Aviation Academy
—
*आर्किटेक्चर: B.Arch (बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर)*
यदि आपको डिजाइनिंग में और क्रिएटिविटी में रुचि है, तो आपके लिए आर्किटेक्चर एक बेहतरीन क्षेत्र हो सकता है।जिसमें आप NATA (National Aptitude Test in Architecture) परीक्षा के माध्यम से आप इसमें प्रवेश ले सकते हैं।
—
*डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस*
आज के समय में डेटा साइंस और एआई (AI) तेजी से उभरते हुए क्षेत्र हैं। आप इसके लिए B.Sc in Data Science या B.Tech in AI कर सकते हैं। यह क्षेत्र आपको न केवल अच्छे करियर बल्कि उच्च सैलरी पैकेज भी प्रदान करता है।
—
*मैनेजमेंट: BBA और MBA*
यदि आपका इंटरेस्ट मैनेजमेंट और बिजनेस में है, तो आप BBA (Bachelor of Business Administration) कर सकते हैं। इसके बाद MBA (Master of Business Administration) करियर को नई ऊंचाईयों पर ले जा सकता है।
—
*डिजाइन और क्रिएटिव फील्ड्स*
PCM छात्रों के लिए डिजाइनिंग भी एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है। यदि आपको क्रिएटिविटी करना पसंद है, तो आप निम्न कोर्स कर सकते हैं:
– B.Des (बैचलर ऑफ डिज़ाइन)
– एनिमेशन और ग्राफिक्स डिजाइनिंग
– गेमिंग और मल्टीमीडिया
—
*स्किल-बेस्ड कोर्सेस और डिप्लोमा*
यदि आप जल्दी करियर शुरू करना चाहते हैं, तो स्किल-बेस्ड कोर्सेस आपके लिए बेहतरीन हो सकते हैं।
– सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट
– डिजिटल मार्केटिंग
– वेब डिजाइनिंग
– सिविल या मैकेनिकल डिप्लोमा
—
*विदेश में पढ़ाई के विकल्प*
यदि आप विदेश में पढ़ाई करने का सपना देखते हैं, तो आप SAT, TOEFL या IELTS जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। विदेश में उच्च शिक्षा के लिए STEM (Science, Technology, और जैसे Engineering, Mathematics) इन फील्ड में कई स्कॉलरशिप उपलब्ध होती हैं।
—
*सरकारी परीक्षाएं*
यदि आप सरकारी क्षेत्र में जाना चाहते हैं, तो आप NDA, रेलवे, बैंकिंग, या अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।
—
*PCM छात्रों के लिए जरूरी टिप्स*
1. *अपना इंटरेस्ट पहचानें:* जो भी कोर्स या करियर चुनें, उसमें आपकी रुचि और क्षमता होनी चाहिए।
2. *रिसर्च करें:* आपके पसंदीदा फील्ड में किस तरह के स्कोप हैं, यह जानने के लिए पूरी जानकारी जुटाएं।
3. *गाइडेंस लें:* किसी करियर काउंसलर या अपने सीनियर्स जो उस फील्ड में ज्यादा जानते हो जिसमें आप रूचि रखते हैं से सलाह लें।
4. *एक्शन प्लान बनाएं:* अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सही समय पर कदम उठाएं।
—
*निष्कर्ष*
12वीं के बाद PCM छात्रों के पास करियर के अनगिनत विकल्प होते हैं। सबसे महत्वपूर्ण है अपनी रुचि और क्षमताओं के अनुसार सही करियर चुनना। चाहे आप इंजीनियरिंग, रिसर्च, मैनेजमेंट, या डिजाइन में जाएं, सफलता का मूल मंत्र है कड़ी मेहनत और फोकस। सही दिशा में कदम बढ़ाएं और अपने सपनों को साकार करें।
Thanks
3 thoughts on “12th Ke Baad Kya Kare Science Student (PCM)”